रामपुर शाहबाद
यूनानी चिकित्सालय भवन निर्माण के लिए जमीन का मुआयना किया गया

नेशनल प्रेस टाइम,ब्यूरो
रामपुर शाहबाद। गुरुवार को यूनानी विभाग के डॉक्टरों ने यूनानी चिकित्सालय के भवन निर्माण के लिए शाहबाद रामपुर रोड पर जमीन का मुआयना किया गया। बताते चले कि शाहबाद सीएचसी में चल रहा यूनानी चिकित्सालय किरा के नाम दर्ज है। भारत सरकार की राष्ट्रीय आयुष मिशन के अंतर्गत यूनानी अस्पतालों के भवन निर्माण के काम कराए जा रहे है। शाहबाद में 2 हजार स्क्वायर फिट एरिया में 4 बेड का यूनानी अस्पताल बनाया जाएगा। जिसमें कई कमरों के साथ साथ हर्बल पार्क भी होगा, पार्क में दवाइयों से जुड़े पौधे उगाए जाएंगे। भवन निर्माण के लिए जमीन का मुआयना करने के लिए क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ वंदना रानी, प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ रिजवान खा, वरिष्ठ लिपिक आशीष कुमार, रेहान खा एड. साथ रहे।


