झुंझुनू

नौरंगपुरा बूढ धाम बालाजी आश्रम पर संगीतमय सुंदरकांड पाठ आज

आज होगा घुमंतू जाति एवं नौरंगपुरा के बच्चों का होगा सम्मान समारोह

खेतड़ी विधायक धर्मपाल गूर्जर सहित कई अधिकारी कार्यक्रम में करेंगे शिरकत
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
झुंझुनूं खेतड़ी। उपखंड क्षेत्र के नवरंगपुरा बूढ धाम बालाजी आश्रम पर आज शनिवार को संगीतमय सुंदरकांड के पाठ का आयोजन किया जाएगा। मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष गोकुलचंद प्रजापति के द्वारा हर महीने के प्रथम शनिवार को मंदिर परिसर में संगीतमय सुंदरकांड के पाठ का आयोजन करवाया जाता है। बूढ बालाजी धाम ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष डॉ रामकुमार सिराधना ने बताया कि सुंदरकांड का पाठ शनिवार को प्रातः 9:00 बजे पंडित कैलाश शर्मा व टीम द्वारा शुरू किया जाएगा। शनिवार को 12:00 बजे घुमंतू जाति के बच्चों एवं नवरंगपुरा के बच्चों का मंदिर ट्रस्ट की तरफ से समारोहपूर्वक सम्मान किया जाएगा। मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष गोकुलचंद प्रजापति एवं कोषाध्यक्ष डॉ रामकुमार सिराधना ने बताया कि खेतड़ी विधायक इंजीनियर धर्मपाल गूर्जर, अशोक सिंह शेखावत खेतड़ी, अरावली कॉलेज नीमकाथाना के मैनेजमेंट डायरेक्टर कैलाश चंद रोहिलान, खेतड़ी उपखंड अधिकारी मुकेश चौधरी, खेतड़ी विकास अधिकारी महादेव सिंह काजला, खेतड़ी रेंजर विजय सिंह फगेड़िया, उदयपुरवाटी रेंजर धर्मवीर सिंह मील, खेतड़ी सीबीईओ अनुकंपा अरडातिया, नायब तहसीलदार विजयपाल सिंह कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इस दौरान मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष गोकुलचंद प्रजापति ,कोषाध्यक्ष डॉक्टर रामकुमार सिराधना, सचिव कैप्टन महेश कुमार, चौथू राम जांगिड़, महेंद्र सिंह जाखड़ ,सरदार सिंह, मातादीन ,कन्हैयालाल बुडानिया, वेद प्रकाश आदित्य, नवरंगपुरा सरपंच प्रतिनिधि ताराचंद भावरिया, प्रहलाद सिंह धूण, सुभा चंद जाखड़, महेश कुमार, रामावतार आदि मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button