Uncategorized
मुरादाबाद में महिला और उसके बेटे को दबंगों ने पीटा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मुरादाबाद । महिला और उसके बेटे के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है
आये दिन गाली – गलौज करते हैं आरोपी
मुरादाबाद के कटघर थाना क्षेत्र के ख्वाजा नगर कोहिनूर तिराहा निवासी नजमा ने बताया कि वह घर के नीचे ही राशन की दुकान चलाती है l आरोप है कि पड़ोसी शाहनवाज, दानिश, शादाब, और बाबू दुकान के बाहर गली गलोज करते हैं l 18 अगस्त की दोपहर करीब 2:30 बजे बाबू दुकान से बिना बताए सामान ले गया, उसने विरोध किया तो गाली गलौज की l नजमा का छोटा बेटा रेहान इसकी शिकायत करने शाहनवाज के घर गया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर दी l बीच बचाव करने पहुंची नजमा को भी पीट कर घायल कर दिया कटघर थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है l


