हापुड़
पुजारी से मारपीट के बाद मंदिर में ताला, पुलिस ने खुलवाया
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
हापुड़ । जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र के मोहल्ला पन्नापुरी में सोमवार को पुजारी के साथ मारपीट के बाद मंदिर में ताला लगने का मामला सामने आया है। विवाद के बाद मंदिर बंद होने से स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। मंगलवार को सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मंदिर का ताला खुलवाया। थाना प्रभारी ने महिलाओं के साथ मिलकर पूजा-अर्चना कर माहौल को शांत किया। बताया जाता है कि सोमवार को कुछ लोगों ने पुजारी के साथ विवाद कर मारपीट की थी, जिसके बाद मंदिर में ताला लगा दिया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया है। स्थानीय लोगों ने पुलिस के त्वरित कदम की सराहना की, जिससे मंदिर में पूजा-पाठ पुनः शुरू हो सका।



