अमेठी

ईवीएम को हटाकर बैलेट पेपर से मतदान कराए चुनाव आयोग -सुरेश कमल

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो

अमेठी। बहुजन समाज पार्टी के नये जिला अध्यक्ष सुरेश कमल ने स्थानीय कान्हा मैरिज लान में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर बूथ एवं सेक्टर कमेटियों के पुनर्गठन को चल रहे गांव चलो अभियान को मजबूती से आगे बढ़ाने और अति पिछड़े वर्ग के लोगों को पार्टी मूवमेंट से जोड़ने पर जोर दिया। पहली बैठक में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने नये जिला अध्यक्ष का स्वागत भी किया। मुख्य मंडल प्रभारी दिलीप कुमार विमल भी बैठक में मौजूद रहे। बसपा ने संगठन के काम को आगे बढ़ाने के लिए जिले की चार विधानसभाओं को सोलह जोन में बांटा है। प्रत्येक टीम में चार से पांच लोगों को जोन इंचार्ज बनाकर संगठन का काम सौंपा गया है।
बसपा जिलाध्यक्ष सुरेश कमल ने कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि बहन मायावती ने उन्हें दूसरी बार जिले के संगठन की जिम्मेदारी देकर जो विश्वास व्यक्त किया है उस पर खरा उतरेंगे और बी एस पी को जिले में नम्बर एक की राष्ट्रीय पार्टी बनायेंगे। बसपा का जनाधार कम नहीं हुआ है। ईवीएम की गड़बड़ी से हम चुनाव हार रहे हैं। सभी विपक्षी दल चुनाव आयोग से ईवीएम को हटाकर बैलेट पेपर से चुनाव की मांग कर रहे हैं।देश की जनता भी यही चाहती है। उत्तर प्रदेश में तेजी से बसपा के पक्ष में माहौल बन रहा है,2027में बहन मायावती पांचवीं बार उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री बनेंगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button