बरेली

संचारी रोग नियंत्रण अभियान की बैठक हुई आयोजित

वास्तव में धरातल पर हो कार्य, मात्र आंकड़ेबाजी तक ना रहे सीमित-जिलाधिकारी

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में आज संचारी रोग नियंत्रण अभियान की बैठक कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि रेबीज से ग्रसित होने वालों की संख्या निरंतर बढ़ रही है इस पर विशेष रूप से ध्यान देने की आवश्यकता है। नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि कुत्तों को पकड़ने के लिये गाड़ियां लगायी गयी हैं लेकिन उनका वक्सीनेशन मुख्य पशु चिकित्साधिकारी के यहां से होता है। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी के प्रतिनिधि द्वारा अवगत कराया गया कि पालतू डाँग का वैक्सीनेशन कराया जाता है लेकिन स्ट्रीट डॉग को स्थिति में यह नहीं हो पा रहा है, जिस पर जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि जब स्ट्रीट डॉग्स को नगर निगम वाले पकड़ते हैं तभी उनका वैक्सीनेशन कराया जाये और वैक्सीनेशन के बाद किसी प्रकार की टैगिंग करायी जाये, जिससे पता चल सके कि इस डॉग का वैक्सीनेशन हो चुका है। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि इस अभियान के अन्तर्गत प्रत्येक गांव, नगर पंचायत क्षेत्र व शहरी क्षेत्र कवर होना चाहिए, मात्र आंकड़े बाजी नहीं होनी चाहिए। हर जगह झांड़ियों की कटाई नाले-नालियों की सफाई, एंटी लार्वा का छिड़काव, फांगिग होनी चाहिए।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि शासन से यह अंतविभार्गीय समन्वय समिति संचारी रोगों की रोकथाम हेतु बनायी गयी है इसके अतिरिक्त डब्लूएचओ व यूनीसेफ की टीम मिलकर कार्य करें और जो भी कार्य करें व गुणवत्तापरक हो मात्र कागजों में आंकड़े तक सीमित ना रहे ,मुख्य चिकित्साधिकारी ने कहा कि 11 जुलाई से दस्तक अभियान शुरू होने को है, इससे पूर्व आशा/आंगनबाड़ियों के ओरियनटेंशन कार्यक्रम पूर्ण करा लिए जाए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी देवयानी, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 विश्राम सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, स्वास्थ्य विभाग सम्बंधित अधिकारी, नगर निकायों के अधिशासी अधिकारीगण उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button