बोकारो

बोकारो के एक विद्यालय में बोकारो के छात्राओं का शोषण, जांच शुरू

Exploitation of girl students in a school in Bokaro, investigation begins

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
बोकारो । बोकारो के एक स्कूल की छात्राओं ने अपने शिक्षिकाओं और वार्ड पर शोषण का आरोप लगाया है। जिला प्रशासन ने इसे गंभीरता से लेते हुए जांच कमेटी गठित कर जांच शुरू कर दी है। कसमार के कस्तूरबा गांधी आवासीय #विद्यालय की छात्राओं के सब्र का बांध तब टूट गया, जब भयानक बारिश के बावजूद रविवार अर्थात 06 जुलाई अपने बच्चों से मिलने आए अभिभावकों को विद्यार्थियों से बिना मिलाए लौटा दिया गया। छात्राओं ने इसके बाद 07 जुलाई को कसमार के सीओ प्रणव ऋतुराज से शिकायत कर प्रशासनिक हस्तक्षेप की मांग की। उन्होंने वार्डन और शिक्षिकाओं द्वारा लगातार किए जा रहे शोषण के बारे में जानकारी दी। डीईओ ( जिला शिक्षा पदाधिकारी ), बोकारो जगरनाथ लोहरा को सीओ ने यह जानकारी दी। उसके बाद 07 जुलाई को लोहरा, सीओ ऋतुराज और थाना प्रभारी विपिन चन्द्र महतो विद्यालय पहुंचे। छात्राओं ने लिखित शिकायत की। शिकायत में उन्होंने लिखा है कि अपने रूम की सफाई के लिए शिक्षिकाएं और वार्डन हमे मजबूर करती हैं। सेल्फ स्टडी के समय हम से किचन में काम लिया जाता है। दोपहर का खाना 1.30 बजे की जगह 2.30 बजे दिया जाता है। सभी छात्राओं को पागल कह कर मंच पर डांटा जाता है। शिकायत के बाद बंद कमरे में सभी अधिकारियों ने स्कूल स्टॉफ के साथ घंटों बैठक की। वार्डन भारती कुमारी के अनुसार यह सारे आरोप बेबुनियाद हैं। स्कूल में सुधार का काम चल रहा है लेकिन छात्राओं ने इसे गलत ढंग से समझ लिया। सभी का बेहतर ढंग से ख्याल रखा जाता है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button