जालौन

“एक पेड़ माँ के नाम” मुहिम से गूंजेगा जालौन, 97 लाख पौधों से हरियाली का संकल्प

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो
जालौन : जनपद में 9 जुलाई को “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण का महायज्ञ आयोजित होने जा रहा है। जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय के नेतृत्व में विकास भवन में हुई बैठक में इस हरियाली अभियान की व्यापक तैयारियों की समीक्षा की गई। इस वर्ष जिले में 97 लाख पौधे रोपने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य तय किया गया है।
जिलाधिकारी ने बताया कि यह अभियान न केवल पर्यावरण संरक्षण, बल्कि जनभावनाओं से जुड़ाव का प्रतीक बनेगा। नून नदी के दोनों किनारों पर फैली 47 ग्राम पंचायतों में लगभग 14 किलोमीटर क्षेत्र में हरियाली की चादर बिछाई जाएगी। प्रत्येक पंचायत में नोडल अधिकारी नामित कर अभियान की निगरानी सुनिश्चित की गई है।
मुख्य आकर्षण यह रहेगा कि नागरिक अपनी माता के नाम एक पौधा लगाकर भावनात्मक रूप से इस मुहिम से जुड़ेंगे। सभी लाभार्थियों को पौधे वितरित कर उनके घरों के सामने लगाने हेतु प्रेरित किया जाएगा। जिलाधिकारी ने इसे केवल वृक्षारोपण नहीं, बल्कि पर्यावरणीय चेतना और भावी पीढ़ियों के प्रति हमारी जिम्मेदारी बताया। अभियान को जनआंदोलन बनाने का संकल्प लिया गया है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button