मुरादाबाद

टूटी नाली व रास्ते के निर्माण को लेकर मुख्यमंत्री से की शिकायत 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मुरादाबाद। भोजपुर ब्लॉक भगतपुर टांडा क्षेत्र की ग्राम पंचायत नेकपुर सतपाल सिंह पुत्र स्व0 हरकेश सिंह ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत करते हुए बताया कि प्रार्थी के घर के सामने का रास्ता जगदीश सिंह के घर से सतपाल के घर तक रास्ते की हालत बहुत खराब है, इस रास्ते पर लगभग 10 से अधिक परिवारों का घर है  तथा नाली टूटी हुई है जिससे नाली का गंदा पानी रास्ते में बहने के कारण बीमारी का खतरा अधिक रहता है तथा रास्ते में कीचड़ रहता है जिससे स्कूल को जाने वाले बच्चों तथा सभी परिवारों को आने जाने में बहुत अधिक परेशानी का सामना करना पड़ता है, वारिश के मौसम में बहुत अधिक पानी भर जाता है जिस कारण घर से निकलना दुभर हो जाता है तथा 15 दिन बाद प्रार्थी की लड़की की शादी है प्रार्थी ग्राम प्रधान से लगभग 3 साल से निर्माण कराने के लिए लगातार निवेदन करता चला आ रहा है, लेकिन ग्राम प्रधान के द्वारा राजनीति शत्रुता के आधार पर यह कहकर मना कर दिया जाता है तुमने मुझे वोट ही नहीं दिए इसलिए में यह रास्ता सही नही करा सकता, तथा प्रार्थी ने आईजीआरएस के मध्यम से अनेकों बार रास्ता सही कराने हेतु शिकायत की गई है तथा हार वार कोई न कोई बहाना बनाकर टाल दिया जाता है जिससे प्रार्थी की समस्या का समाधान अभी नही किया गया है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button