पाकुड़

डीडीसी महेश कुमार संथालिया ने प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना को लेकर की बैठक

DDC Mahesh Kumar Santhalia held a meeting regarding Prime Minister's Adarsh ​​Gram Yojana

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। बैठक में प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना अन्तर्गत पाकुड़ जिला के पाकुड प्रखण्ड के तीन गांवो को आर्दश ग्राम चयनित किया गया है। समशेरा, कुषमाडांगा, चापाडांगा है। इन सभी गांवों में जलमीनार, जूट बैग बनाने की व्यवस्था, तेल मिल, मशरूम की खेती, कृषि उपकरण, आटा सह- मसाला मिल, जूट बैग-सह-प्रशिक्षण इकाई, हाई मास स्ट्रीट लाइट की स्थापना, पेपर, कप एवं प्लेट बनाने की इकाई एवं सिलाई मशीन जैसे उपकरण आदि का प्रावधान किया जाना है। गांव का चयन:- 50 प्रतिशत या 500 से अधिक अनुसूचित जाति की आबादी वाले गांवों का चयन इस योजना अन्तर्गत किया जाना है। जिसके लिए केन्द्र सरकार द्वारा प्रति गांव को 20 लाख रुपये की धन राशि अन्तर-पाटन (Gap Fund) घटक के अन्तर्गत VDP (Village Development plan) कार्यकलापों के लिए निर्धारित की जायेगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button