खैरथल

खैरथल में ₹276 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण

सांसद ने गिनाई उपलब्धियां व योजनाएं

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
खैरथल-तिजारा। खैरथल क्षेत्र में मंगलवार को केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव के मुख्य आतिथ्य में 276.67 करोड़ रुपये लागत वाली विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया। इन परियोजनाओं में सड़क निर्माण, पेयजल परियोजना, एसटीपी निर्माण तथा अन्य आधारभूत विकास से जुड़े कार्य शामिल रहे।
केंद्रीय पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री ने कहा कि जनसेवा और क्षेत्रीय विकास ही उनकी प्राथमिकता है। वर्ष 2025 में वे कई बार खैरथल आए और नियमित रूप से क्षेत्र में कार्यक्रमों के माध्यम से जनता से संवाद किया। उन्होंने बताया कि उनकी आठ विधानसभाएं हैं और प्रत्येक विधानसभा में नियमित रूप से पहुंचकर जनसमस्याओं के समाधान का प्रयास किया है।
उन्होंने बताया कि वे पिछले 20 सप्ताह से लगातार फेसबुक के माध्यम से साप्ताहिक पत्र लिखकर क्षेत्र की विकास योजनाओं की जानकारी जनता तक पहुंचा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार शिलान्यास से लेकर उद्घाटन तक कार्यों को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने का कार्य कर रही है। इसी क्रम में पूर्व में किशनगढ़ बास में ₹130 करोड़ तथा आज खैरथल में ₹276 करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया।
खैरथल के विकास कार्यों की जानकारी देते हुए केंद्रीय मंत्री ने बताया कि ₹15 करोड़ की लागत से खैरथल रेलवे स्टेशन का विकास हो रहा है तथा गरीब रथ, मंडोर और जैसलमेर एक्सप्रेस का ठहराव सुनिश्चित किया गया है। सड़कों की कनेक्टिविटी, औद्योगिक व मैन्युफैक्चरिंग हब, मेडिकल कॉलेज और खेल अधोसंरचना के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण कार्य किए जा रहे हैं। संसद क्षेत्र में हॉकी एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम, सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रैक, विभिन्न क्षेत्रों में खेल स्टेडियम और खैरथल में अंतरराष्ट्रीय स्तर की कुश्ती अकादमी की योजना भी प्रस्तावित है, उन्होंने कुश्ती अकादमी को इसी वर्ष पूर्ण करवाने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं भू-जल विभाग मंत्री कन्हैयालाल ने कहा कि सरकार ने राजस्थान में लंबित पड़ी ईआरसीपी जैसी महत्वाकांक्षी जल परियोजना को मात्र छह माह में गति मिली। लगभग 50 हजार करोड़ रुपये की इस परियोजना में अब तक 24 हजार करोड़ रुपये के कार्यादेश जारी किए जा चुके हैं। अलवर एवं खैरथल जिले के लिए पेयजल एवं औद्योगिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए लगभग 2200 करोड़ रुपये के कार्य स्वीकृत किए गए हैं, जिन पर शीघ्र कार्य प्रारंभ होगा। अकेले खैरथल विधानसभा क्षेत्र में बीते दो वर्षों में लगभग 277 करोड़ रुपये के जलापूर्ति कार्य स्वीकृत हुए हैं, जिनका लाभ आगामी वर्षो में आमजन को मिलेगा।
इस अवसर पर मंत्रियों ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का उद्देश्य अंतिम पंक्ति के व्यक्ति को लाभ पहुंचाना है। आवास, स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता से जुड़ी ये योजनाएं गरीब, श्रमिक एवं जरूरतमंद परिवारों के जीवन में स्थायित्व और सम्मान ला रही हैं। जनसभा में कठूमर विधायक रमेश खींची, जिला अध्यक्ष अलवर उत्तर महासिंह चौधरी, जिला अध्यक्ष अलवर दक्षिण अशोक गुप्ता, पूर्व विधायक अलवर बनवारी लाल सिंघल, पूर्व विधायक रामहेत सिंह यादव   विधायक तिजारा मामन सिंह, बन्नाराम मीणा रामकिशन मेघवाल, सरस डेयरी अध्यक्ष नितिन सांगवान, कोटकासिम प्रधान संता देवी, महेश गुप्ता, इंद्र यादव, पूर्व सभापति अशोक डाटा, उपसभापति वरुण डाटा, राजेश बटवाडा, अनूप यादव, पवन यादव, रमेश रावत, रामनिवास, सीमा जाटव, मनीष शर्मा, सुभाष जांगिड़, रामबाबू जाटव, सरदार बलबीर सिंह, नरेश भड़ाना, निलेश खंडेलवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि गण एवं प्रबुद्ध गणमान्य लोग उपस्थित रहे। मंच संचालन लक्ष्मी नारायण गुप्ता द्वारा किया गया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button