गोड्डा

जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो  
गोड्डा। समाहरणालय स्थित सभागार में जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त अंजली यादव एवं पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की समीक्षात्मक बैठक आहूत की गई। बैठक के दौरान उपायुक्त के द्वारा जिले में हो रहे सड़क दुर्घटनाओं, हिट एंड रन मामले एवं गुड सेमेरिटन पॉलिसी के क्रियान्वयन की बिंदुवार समीक्षा की गई। उपायुक्त के द्वारा सभी थानों में फस्ट एड किट एवं जीवन रक्षक दवाइयां हर हाल में उपलब्ध हो यह सुनिश्चित करने तथा प्रत्येक थाने में बेसिक  मेडिकल ट्रेनिंग करवाने का निर्देश सिविल सर्जन को दिया गया। बैठक में जिला परिवहन विभाग द्वारा न्यू ट्रेफिक कंट्रोल सिस्टम पर बनाए गए प्रेजेंटेशन के माध्यम से उपायुक्त को अवगत कराया गया। प्रेजेंटेशन के दौरान जिले के मुख्य सड़को पर अतिक्रमण हटाने, नए ब्लैक स्पॉट चिन्हित करने, पार्किंग जोन में वाहनों को रखने संबंधी जानकारियां प्रस्तुत की गई। दौरान उपायुक्त के द्वारा शहर के ट्रैफिक व्यवस्था को सुगम बनाने हेतु विभिन्न मार्गों का चयन करने के निर्देश दिए गए। ताकि यातायात का संचालन सुचारु रूप से किया जा सके। गंगटा मार्ग से आसनबनी चौक तक वाहन परिचालन हेतु एक सप्ताह के लिए वन वे व्यवस्था करने का निर्देश दिया। साथ ही नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी को शहर के मुख्य मार्ग को अतिक्रमण मुक्त करने, पार्किंग जोन में सिर्फ वाहन पार्किंग हो इसे लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। जिले में ब्लैक स्पॉट से संबंधित उपायुक्त के द्वारा अनुमंडल पदाधिकारी, सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, रोड एजेंसी, अंचलाधिकारी, सभी थाना प्रभारी को समन्वय स्थापित कर अपने-अपने क्षेत्र के ब्लैक स्पॉट पर अध्ययन कर अगली बैठक में उस क्षेत्र में दुर्घटना को कैसे कम किया जा सके इसकी कार्य योजना प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया।
बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी बैद्यनाथ उरांव, अनुमंडल पदाधिकारी महागामा आलोक वरण केसरी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अशोक प्रियदर्शी, पुलिस उपाधीक्षक हेड क्वार्टर जेपीएन चौधरी, जिला परिवहन पदाधिकारी कंचन कुमारी भुदोलिया, जिला खनन पदाधिकारी सन्नी कुमार, नगर प्रशासक सह जिला जनसंपर्क पदाधिकारी अरविंद प्रसाद अग्रवाल, सभी अंचलाधिकारी, थाना प्रभारी एवं अन्य संबंधित विभागों के पदाधिकारी व कर्मी उपस्थित थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button