Uncategorized

पाकुड़ में AIMIM कार्यालय में गणतंत्र दिवस पर भव्य ध्वजारोहण, आदिल अख्तर ने फहराया तिरंगा, देशभक्ति के नारों से गूंजा गांधी चौक

A grand flag hoisting ceremony was held at the AIMIM office in Pakur on Republic Day; Adil Akhtar hoisted the tricolor; Gandhi Chowk echoed with patriotic slogans.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर आज पाकुड़ गांधी चौक स्थित AIMIM कार्यालय में पार्टी की ओर से भव्य ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूर्व विधायक जनाब अकील अख्तर के सुपुत्र आदिल अख्तर ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। कार्यक्रम में पाकुड़ प्रखंड के बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने तिरंगे को सलामी देकर देश की एकता, अखंडता और संविधान के प्रति अपनी निष्ठा दोहराई। इस दौरान पूरा क्षेत्र “जय हिंद” और देशभक्ति के नारों से गूंज उठा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए AIMIM नेतृत्व ने कहा कि पार्टी सदैव संविधान, लोकतंत्र और आम जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए मजबूती से संघर्ष करती रहेगी। उन्होंने देश की गंगा-जमुनी तहजीब, सामाजिक न्याय और संवैधानिक मूल्यों को मजबूत करने के प्रति पार्टी की प्रतिबद्धता दोहराई। कार्यक्रम शांतिपूर्ण, अनुशासित एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button