बालाघाट

“नशे से दूरी है ज़रूरी”

बालाघाट में विशेष जनजागरूकता अभियान का हुआ शुभारंभ

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बालाघाट (म0प्र0) : पुलिस कंट्रोल रूम, बालाघाट में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर अभियान का शुभारंभ किया गया। पुलिस मुख्यालय, मध्यप्रदेश के निर्देशानुसार मध्य प्रदेश में 15 जुलाई से 30 जुलाई 2025 तक “नशे से दूरी है ज़रूरी” विषय पर विशेष जनजागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में जिले में अभियान की औपचारिक शुरुआत आज  पुलिस कंट्रोल रूम, बालाघाट में आयोजित पत्रकार वार्ता के माध्यम से की गई।
पत्रकारवार्ता पुलिस अधीक्षक बालाघाट, आदित्य मिश्रा  के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  आदर्शकांत शुक्ला एवं नगर पुलिस अधीक्षक सुश्री वैशाली सिंह, डीएसपी (अजाक)  बिंदुसार सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित की गई। इस अवसर पर जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारीगण तथा मीडिया के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
        आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि अभियान युवाओं सहित समाज के सभी वर्गों को नशे के प्रति सचेत करने और उन्हें नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करने हेतु प्रारंभ किया गया
 पत्रकारवार्ता में यह प्रमुख बातें साझा की गई:-
नशीले पदार्थों की रोकथाम हेतु आमजन की भागीदारी अत्यंत आवश्यक है। नशे की लत न केवल स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाती है, बल्कि यह परिवारिक / सामाजिक विघटन, अपराध और हिंसा की जड़ भी बनती है। आगामी 15 दिनों में जिले के विभिन्न क्षेत्रों में रैली, नुक्कड़ नाटक, बैनर-पोस्टर प्रदर्शनी, वीडियो स्क्रीनिंग, सोशल मीडिया प्रचार, जनसंवाद व जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
 अभियान के अंतर्गत प्रस्तावित गतिविधियाँ:-
अभियान के अंतर्गत स्कूलों, कॉलेजों व सार्वजनिक स्थलों पर नुक्कड़ नाटक व सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ की जाएंगी। पोस्टर, बैनर व पंपलेट के माध्यम से जनजागरूकता फैलाई जाएगी। सोशल मीडिया, डिजिटल व प्रिंट मीडिया के माध्यम से सतत प्रचार-प्रसार किया जाएगा। वीडियो क्लिप्स व जनसंवाद से युवाओं को जागरूक किया जाएगा।
 अभियान के अंतर्गत आज  जिले में प्रमख गतिविधियाँ आयोजित की गई
             थाना लालबर्रा, मलाजखण्ड, परसवाड़ा, खैरलांजी, बहेला, किरनापुर, गढी, बैहर एवं तिरोडी में आज स्कूली बच्चों द्वारा नशा विरोधी रैली निकाली गई एवं नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई।थाना लांजी में नुक्कड़ नाटक एवं जागरूकता सभा का आयोजन कर उपस्थित जनसमूह को नशा छोड़ने व नशामुक्त समाज के निर्माण की शपथ दिलाई गई। पुलिस लाइन, बालाघाट द्वारा भी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नशा मुक्ति के संबंध में शपथ दिलाई गई। रैली के माध्यम से ” हमारा है यही संदेश, नशा-मुक्त हो मध्य प्रदेश” का संदेश जन-जन तक पहुँचाया गया। मानस हेल्पलाइन 1933, नशा मुक्ति हेल्पलाइन 14446, मध्यप्रदेश पुलिस नारकोटिक्स विभाग 7049100785 की प्रदर्शन किया गया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button