गोड्डा

गोड्डा में गुड्डू मंडल का शक्ति प्रदर्शन

हजारों समर्थकों संग निकाली भव्य रैली

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
गोड्डा : शनिवार को गोड्डा की सड़कों पर प्रत्याशी गुड्डू मंडल ने जोरदार शक्ति प्रदर्शन करते हुए भव्य मोटरसाइकिल रैली निकाली। रैली में हजारों समर्थक शामिल हुए, जिससे शहर पूरी तरह चुनावी माहौल में रंग गया।
रैली की शुरुआत रतौरा चौक से हुई, जो कारगिल चौक होते हुए असनबनी चौक तक पहुंची। पूरे मार्ग में समर्थकों ने जमकर नारेबाजी की और गुड्डू मंडल के पक्ष में माहौल बनाया। कई स्थानों पर लोगों ने रैली का स्वागत भी किया। इस दौरान गुड्डू मंडल समर्थकों के साथ पैदल चलकर जनसमर्थन स्वीकार करते नजर आए।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button