पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो ने दिल्ली में सीएम हेमन्त सोरेन से राज्यसभा सांसद शिबू सोरे की ली स्वास्थ्य सम्बन्धी जानकारी
Former Deputy Chief Minister Sudesh Mahato took health related information of Rajya Sabha MP Shibu Sore from CM Hemant Soren in Delhi

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
रांची। आजसू प्रमुख एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो ने नई दिल्ली स्थित न्यू झारखंड भवन में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर गंगाराम अस्पताल में भर्ती पूर्व उपमुख्यमंत्री शिबू सोरेन के स्वास्थ्य की जानकारी ली। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बताया कि गुरुजी के स्वास्थ्य में धीरे धीरे सुधार हो रहा है। सुदेश महतो ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। इससे पूर्व आजसू सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने भी हेमंत सोरेन से नई दिल्ली में मुलाकात कर शिबू सोरेन के स्वास्थ्य की जानकारी ली थी। उल्लेखनीय है कि शिबू सोरेन को 19 जून को अस्पताल में भर्ती किया गया था। उन्हें ब्रेन स्ट्रोक और किडनी संबंधी समस्याओं के कारण आईसीयू में रखा गया था। सर गंगा राम अस्पताल के डाक्टरों के अनुसार न्यूरोलॉजी, कार्डियोलॉजी और नेफ्रोलॉजी के विशेषज्ञ उनकी देखभाल कर रहे हैं।



