सिंगरौली

सीआईएसएफ ने युद्ध-सक्षम

तकनीक दक्ष और भविष्य के लिए तैयार बल में तब्दील होने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम में व्यापक बदलाव किए

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली । केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल इकाई वीएसटीपीपी विंध्यनगर के वरिष्ठ कमांडेंट  मनीष कुमार राय ने सभी जवानों को बताया कि (सीआईएसएफ) ने खुद को युद्ध-सक्षम, तकनीक दक्ष और भविष्य के लिए तैयार बल में तब्दील करने के लिए अपने प्रशिक्षण पाठ्यक्रम और मानकों में व्यापक बदलाव किए है। सीआईएसएफ के महानिदेशक श्री राजविंदर सिंह भट्टी, आईपीएस की अध्यक्षता में राष्ट्रीय औद्योगिक सुरक्षा अकादमी (निसा), हैदराबाद में आयोजित वार्षिक प्रशिक्षण सम्मेलन – 2025 के दौरान इन सुधारों को अंतिम रूप दिया गया।
इस दो दिवसीय सम्मेलन में देश भर के वरिष्ठ अधिकारी एकत्रित हुए और केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में सीआईएसएफ की परिचालन तैयारियों को सर्वोच्च स्तर तक बढ़ाने के लिए एक साहसिक रोडमैप तैयार किया गया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button