धर्ममथुरा

गुरु पूर्णिमा पर प्रेमानंद महाराज के दर्शन को उमड़ा भक्तों का सैलाब

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो
मथुरा। वृंदावन में गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। ढाई किलोमीटर लंबे मार्ग पर एक लाख से अधिक भक्तों की उपस्थिति ने आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया। सुबह 4 बजे जैसे ही संत प्रेमानंद महाराज ने श्री कृष्णम शरणम् सोसाइटी से पदयात्रा आरंभ की, वातावरण राधे-राधे और श्री हरिवंश की जय के नारों से गूंज उठा। महिलाओं ने मंगल कलश लेकर अगुवाई की, जबकि पीछे कलाकार ढोल, नगाड़े और डमरू की धुन पर भक्ति रस घोलते चले। आयोजन को सुव्यवस्थित बनाने में स्थानीय प्रशासन और स्वयंसेवकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। भीड़ के कारण सीओ सदर संदीप सिंह खुद यात्रा के साथ-साथ चले। वहीं श्री राधे हित केली कुंज आश्रम को सजाया गया था।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button