गोड्डा

राष्ट्रीय लोकअदालत आज, सात न्यायिक बेंच गठित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा। झालसा के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से व्यवहार न्यायालय परिसर में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया है। इस दौरान क्रिमिनल कंपाउंडेबल मामले, एनआई एक्ट, एमएसीटी, मेट्रोमोनियल , पारिवार न्यायालय के मामले, श्रम वाद, भूमि अधिग्रहण के मामले, सिविल मामले, किराया के मामले, राजस्व के मामले, बैंक रीकवरी, बिजली, पानी बिल, सेल्स टेक्स, मानदेय व भत्ता, वन अधिनियम, एक्साईज, माप तौल, बिजली, क्रिमिनल अपील, सर्टिफिकेट सहित विभिन्न मामले का समझौता के आधार पर निष्पादन किया जाएगा। मामले के त्वरित निष्पादन को लेकर सात न्यायिक बेंच का गठन किया गया है। प्रथम न्यायिक बेंच परिवार न्यायालय परिसर में लगेगी। यहां पारिवारिक विवाद मेट्रोमोनियल, सीआरपीसी 125 के तहत मामले की सुनवाई होगी। इस बेंच पर परिवार न्यायालय के प्रधान जज अनिल कुमार पांडेय, एलएडीसी चीफ संजय कुमार सहाय मामले की सुनवाई करेंगे। दूसरी न्यायिक बेंच पर एमएसीटी, सिविल अपील, क्रिमिनल अपील, राजस्व के मामले, श्रम विवाद एवं अन्य ट्रिव्यूनल से संबंधित मामले की सुनवाई होगी। तीसरी न्यायिक बेंच पर बिजली विभाग से संबंधित मामले की सुनवाई करेगी। इस बेंच पर जिला जज तृतीय ऋचा श्रीवास्तव एवं डिप्टी चीफ रीतेश कुमार सिंह मामले की सुनवाई करेंगे। तीसरे न्यायिक बेंच पर बिजली से संबंधित मामले की सुनवाई करेंगे। इसकी सुनवाई अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वितीय निरूपम कुमार एवं पैनल अधिवक्ता आशिष कुमार मामले की सुनवाई करेंगे। चतुर्थ न्यायिक बेंच पर सीजेएम, सबजज प्रथम, सबजज तृतीय, सबजज पंचम, एसडीजेएम कोर्ट के सभी कंपाउंडेबल मामले प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी मुक्ति भगत, खालिद रसीद अली अहमद, सतीश कुमार मुंडा एवं अमित कुमार बंसल कोर्ट से संबंधित मामले का निपटारा करेंगेे। इस बेंच पर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी शशिभूषण शर्मा एवं एलएडीसी अजीत कुमार मामले की सुनवाई करेंगे। पंचम न्यायिक बेंच पर प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी राज कल्याण कोर्ट के सभी कंपाउंडेबल मामले, एनआई एक्ट, एक्साइज , फारेस्ट, माप तौल से संबंधित मामले की सुनवाई होगी। इसका निपटारा प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी राज कल्याण एवं पैनल अधिवक्ता मृगेन्द्र कुमार झा करेंगे। छठे न्यायिक बेंच पर बेंक रिकवरी, सभी प्रकार के प्री लिटिगेशन, रेवेन्यु, म्यूटेशन से संबंधित मामले, 107 सीआरपीसी, सेल्स टेक्स, पानी, होल्डिंग टेक्स, बिल, भूमि अधिग्रहण से संबंधित मामले का निपटारा होगा। इसकी सुनवाई सबजज तृतीय रेमी प्रफुल्ल बा एवं कार्यपालक दंडाधिकारी अभय कुमार झा करेंगे। सातवें न्यायिक बेंच जिला उपभोक्ता फोरम में लगेगी। इसमें उपभोक्ता वाद से संबंधित मामले का निपटाररा होगा। इसकी सुनवाई सबजज पंचम प्रवीण उरांव एवं जिला कंज्यूमर फोरम की सदस्य अनिता मंडल करेंगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button