शामली

घर-घर तिरंगा अभियान के तहत अल हयात वेलफेयर ग्रुप ने सैकड़ों तिरंगे वितरित किए

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।

कांधला। भारत सरकार की मुहिम घर-घर तिरंगा के तहत अल हयात वेलफेयर ग्रुप, कांधला की ओर से 14 अगस्त 2025 को भव्य तिरंगा वितरण अभियान चलाया गया। अभियान की शुरुआत चार खंबों पर चौराहे से की गई और समापन मकतब ए मुहम्मदिया पर हुआ।

इस अवसर पर पांच अलग-अलग टीमों ने मिलकर सैकड़ों तिरंगे गोल्डन फ़्यूचर एजुकेशन स्कूल, अल हयात इस्लामिक एजुकेशन सेंटर, मकतब ए मुहम्मदिया, मकतब ए शेखुल हिंद, तथा गली-मोहल्लों और चौराहों पर वितरित किए। इसमें हकीम मोहम्मद सुहैल की टीम, मोहम्मद फारूक मंसूरी की टीम, कारी मोहम्मद तय्यब की टीम समेत अन्य स्वयंसेवक शामिल रहे।

अभियान के दौरान बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी में देशप्रेम का उत्साह देखने को मिला। तिरंगे पाकर लोग बेहद खुश नजर आए और कई स्थानों पर लोगों ने तुरंत अपने घरों पर झंडा फहराया।

अभियान के अंत में अल हयात वेलफेयर ग्रुप के अध्यक्ष कारी ताहिर हुसैन के नेतृत्व में एक बैठक भी आयोजित की गई। इस बैठक में उपस्थित लोगों को आज़ादी के महत्व के बारे में बताया गया और स्वतंत्रता दिवस को उत्साहपूर्वक मनाने के लिए घर-घर तिरंगा फहराने की अपील की गई। अध्यक्ष ने कहा कि यह अत्यंत सराहनीय है कि लोग अपने घरों पर तिरंगा फहराकर अपने देशप्रेम को व्यक्त कर रहे हैं।

कारी ताहिर हुसैन ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य हर घर पर तिरंगा फहराकर स्वतंत्रता दिवस से पहले देशप्रेम की भावना को और मजबूत करना है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button