मुरादाबाद
डिस्पेंसरी बंद होने से जिला अस्पताल में हंगामा, मरीजों को घंटों करना पड़ा इंतजार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मुरादाबाद। जिला अस्पताल की ओपीडी में उस वक्त हंगामे की स्थिति बन गई, जब डिस्पेंसरी में दवा वितरण ठप हो गया। सुबह से ही मरीजों की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गईं, लेकिन दवा काउंटर बंद होने के कारण दो घंटे तक मरीज दवा के लिए भटकते रहे
मौके पर पहुंचे अस्पताल के प्रशासनिक अधिकारियों ने स्थिति को संभाला
मामला नर्सिंग स्टाफ की ड्यूटी को लेकर उपजा विवाद बताया जा रहा है। ड्यूटी को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हो गई, जिसके बाद स्टाफ ने कार्य बहिष्कार कर दिया। इससे मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। गुस्साए तीमारदारों ने अस्पताल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।हालात बिगड़ते देख मौके पर पहुंचे अस्पताल के प्रशासनिक अधिकारियों ने स्थिति को संभाला। बातचीत कर नर्सिंग स्टाफ को समझाया गया, जिसके बाद करीब दो घंटे बाद डिस्पेंसरी का कामकाज फिर से शुरू हो सका।
अस्पताल प्रशासन का कहना है कि ड्यूटी को लेकर कुछ भ्रम की स्थिति बनी थी, जिसे सुलझा लिया गया है। वहीं, मरीजों और तीमारदारों ने मांग की है कि ऐसी व्यवस्था की जाए जिससे भविष्य में इलाज व दवा वितरण कोई बाधा न आए।



