सावन के पहले सोमवार पर उमड़ी श्रद्धा
शिवालयों में गूंजे भोलेनाथ के जयकारे, दूध-जल और पंचामृत से अभिषेक

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल : सावन महीने के साथ पहले सोमवार पर खैरथल सहित जिलेभर के शिव मंदिरों में बम-बम भोले के जयकारे गूंज उठे। शिवालयों में शिवलिंग का विशेष शृंगार कर रूद्राभिषेक किया गया। शिव मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना के साथ अखंड ज्योति प्रज्जवलित की गई।
श्रद्धालुओं ने शिवालयों में भगवान गणेश, शिव, पार्वती, कार्तिकेय, सर्पराज और नंदी को बिल्व पत्र, धतूरा, आक, पुष्प सहित अन्य सामग्री अर्पित कर विशेष पूजन किया गया। सावन महीने के दौरान बालिकाओं और युवतियों ने सुयोग्य वर व घर की मंगलकामना से व्रत का संकल्प लिया। महिला भक्तों ने भी घर में सुख-शांति व समृद्धि के लिए व्रत किया।
भजन-कीर्तन के कार्यक्रम
खैरथल में मातोर रोड़ शिव मंदिर , हनुमान मंदिर कैलाश पर्वत महादेव,सीता राम मंदिर, परशुराम धर्मशाला, आनन्द नगर कॉलोनी की शिवालय, अनाज मंडी शिव मंदिर, खैरथल गांव शिवालय मंदिर समेत शहर के सभी शिव मंदिरों में भक्तों ने भोलेनाथ को रिझाया। सोमवार शाम को शिवालयों में सहस्रधारा के साथ साथ भजन-कीर्तन के कार्यक्रम आयोजीत हुए



