झुंझुनू
ककराणा के राजकीय विद्यालय में सात कम्प्यूटर भेंट

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
झुंझुनूं चंवरा। क्षेत्र के ककराना गांव के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में गुरुवार को स्व बालूराम अग्रवाल की पुण्य स्मृति में उनके बेटे पोतों ने सात कम्प्यूटर एवं एक कंप्यूटर कक्ष का निर्माण करवाकर भेंट किया गया। इस मौके पर प्रशासक प्रतिनिधि प्रभाती लाल सैनी, शीशराम खटाणा, ख्यालीराम गठीला,बनवारी लाल शर्मा, सुरेश शर्मा,विश्वजीत अग्रवाल,प्रेम अग्रवाल,कृष्ण अग्रवाल, दिनेश योगी,गुरु दयाल ठेकेदार,सत्तू सिंह शेखावत, हीरालाल अग्रवाल,राधेश्याम अग्रवाल,शीला राम गोठवाल,महेश योगी सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे।



