बिजनौर

दोयज के मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

बिजनौर। बूढ़े बाबा की दोयज के अवसर पर सोमवार को जिलेभर में बूढ़े बाबा के मंदिरों और थलों पर श्रद्धालुओं ने प्रसाद चढ़ाकर अपने परिवारों के लिए मंगल कामनाएं की।
स्थानीय रोडवेज बस स्टैंड के पास स्थित बूढ़े बाबा के मंदिर में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद चढ़ाकर परिवार की खुशहाली की कामना की। बूढ़े बाबा को भगवान ब्रह्मा का प्रतीक माना गया है। उनकी स्मृति में भाद्र पक्ष की दोयज में प्रसाद चढ़ाया गया। प्रसाद चढ़ाकर श्रद्धालुओं ने निरोगी शरीर की कामना की।
बूढ़े बाबा के मंदिर में सुबह से श्रद्धालुओं की काफी भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने बूढ़े बाबा की प्रतिमा पर प्रसाद चढ़ाकर परिवार की खुशहाली की कामना की। हर साल भादों महीने में दोयज को बूढ़े बाबा पर प्रसाद चढ़ाया जाता है। इस अवसर पर बूढ़े बाबा के मंदिर पर मेले का भी आयोजन हुआ। मंदिर में प्रसाद चढ़ाने के लिए श्रद्धालुओं को सैलाब उमड़ा। छोटे बच्चों से लेकर बड़ों तक ने बूढ़े बाबा के मंदिर में प्रसाद चढ़ाया। भीड़ को देखते हुए पुलिस ने रोडवेज पर भारी वाहनों का रूट डायवर्जन कर दिया। बताया जाता है। कि बूढ़े बाबा भगवान ब्रह्मा का प्रतीक माने जाते हैं। साथ ही मान्यता है कि चर्म रोगों से निजात पाने के लिए बूढ़े बाबा को प्रसाद चढ़ाया जाता है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button