Uncategorized

पुणे में क्राइम ब्रांच ने रेव पार्टी पर ने मारा छापा, 

पूर्व मंत्री ए‘ल्लं३ँ ङँं२िी के दामाद समेत 7 ड्रग्स के साथ गिरफ्तार

पुणे : एक हाई-प्रोफाइल रेव पार्टी पर पुलिस ने छापा मारा, जहाँ पूर्व मंत्री एकनाथ खडसे के दामाद प्रांजल खेवलकर सहित 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुणे पुलिस की क्राइम ब्रांच ने पार्टी स्थल से कोकीन और अन्य नशीले पदार्थ बरामद किए हैं, जिससे यह मामला सुर्खियों में है। एकनाथ खडसे ने कहा है कि वे मामले की जानकारी जुटा रहे हैं और दोषी को जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए।
पुणे पुलिस की अपराध शाखा (क्राइम ब्रांच) ने शहर की एक रेव पार्टी पर छापा मारकर सात लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए लोगों में महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री एकनाथ खडसे के दामाद प्रांजल खेवलकर भी शामिल हैं। पुलिस को छापेमारी के दौरान पार्टी स्थल से कोकेन सहित कई नशीले पदार्थ बरामद हुए हैं।
रविवार सुबह पुलिस ने बताया कि पुणे शहर के पॉश खराडी इलाके में एक स्टूडियो अपार्टमेंट में रेव पार्टी चलने की सूचना मिलने पर अपराध शाखा की टीम ने छापा मारा। इस छापेमारी में गांजा, शराब और हुक्का जैसे नशीले पदार्थ भी जब्त किए गए। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने जानकारी दी, ‘हमें खराडी इलाके के एक अपार्टमेंट में रेव पार्टी होने की सूचना मिली थी। इसी आधार पर हमारी अपराध शाखा की टीम ने छापेमारी की।’ उन्होंने आगे बताया, ‘छापेमारी के दौरान गांजा, शराब और हुक्का जैसे नशीले पदार्थ बरामद हुए। हमने सात लोगों को हिरासत में लिया है, जिनमें पांच पुरुष और दो महिलाएं हैं।’ सभी गिरफ्तार व्यक्तियों को हिरासत में ले लिया गया है और उनके खिलाफ मामला दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है।
प्रांजल खेवलकर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार गुट) की नेता एडवोकेट रोहिणी खडसे के पति हैं। उनके इंस्टाग्राम प्रोफाइल के अनुसार, प्रांजल एक उद्यमी, समाजसेवी और डॉक्टर हैं। कटऊु के मुताबिक, वह एक गतिशील व्यवसायी और निमार्ता हैं। उन्होंने अपने बैनर समर प्रोडक्शंस के तहत जारी संगीत वीडियो ‘ना होना तुमसे दूर’ से मनोरंजन उद्योग में कदम रखा था। डॉ. खेवलकर डिजिटल परिदृश्य का लाभ उठाते हुए ओटीटी क्षेत्र में भी सक्रिय रूप से अवसर तलाश रहे थे। उनके व्यावसायिक हितों में चीनी और बिजली उद्योग के साथ-साथ इवेंट मैनेजमेंट भी शामिल है।
पूर्व मंत्री एकनाथ खडसे ने इस घटना पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उन्हें अभी-अभी इस बारे में पता चला है और वे अधिक जानकारी जुटा रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि मौजूदा राजनीतिक माहौल को देखते हुए, उन्हें ऐसी किसी घटना की आशंका थी। हालांकि, खडसे ने स्पष्ट किया कि वे किसी भी तरह के गलत काम का समर्थन नहीं करते हैं और इस बात पर जोर दिया कि दोषी पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति को जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button