ललितपुर
मिशन शक्ति के तहत ढ़ाई हजार से अधिक मरीजों की हुयी जांच : सीएमओ
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
ललितपुर। महिलाओं के स्वास्थ्य की परिवार के सशक्तिकरण, समुदाय एवं राष्ट्र की प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका है। संपूर्ण प्रदेश में अभियान का पांचवा चरण शुरू किया गया है। मिशन शक्ति विशेष अभियान मुख्यमंत्री द्वारा महिलाओं तथा बच्चों की सुरक्षा, सशक्तिकरण व सम्मान के उद्देश्यों के साथ मिशन शक्ति के रूप में वृहद अभियान के पहले चरण की शुरुवात 17 अक्टूबर 2020 को की गई थी। अभी तक 4 चरणों में इसका संचालन किया जा चुका है। मिशन शक्ति के अंतर्गत प्रदेश में महिला एवं बाल विकास विभाग, गृह, सहित 28 विभागों तथा समाज-सेवी संस्थायें तथा शैक्षणिक संस्थानों द्वारा प्रतिभाग किया जा रहा है। अभियान के प्रथम 4 चरणों में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा विभिन्न विभागों के समन्वय से 9 करोड़ से अधिक जन-सामान्य तक पहुंच कर उन्हें प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं तथा कार्यक्रमों से अवगत कराया गया है। सीएमओ ने बताया कि इस अभियान के अन्तर्गत महिलाओं को उनके अधिकारों एवं उनसे सम्बन्धित स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं के बारे में जागरूक किया जा रहा है। महिलाओं का उत्तम स्वास्थ्य एवं उचित सम्मान मिशन शक्ति 5.0 की प्राथमिकता है। अभियान के अन्तर्गत महिलाओं को उचित सम्मान देना व कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीडऩ अधिनियम की जानकारी देना शिक्षा हेतु प्रेरित करना व समाज में महिलाओं के प्रति सकारात्मक व्यवहारिक बदलाव लाना आदि गतिविधियां शामिल हैं। मिशन शक्ति अन्तर्गत जनपद के विभिन्न प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में 2818 मरीजों की जांच की गयी