मेरठ

एमएसडीई पवेलियन में स्किलिंग बनी भारत के इन्क्लूसिव एआई विज़न की धुरी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मेरठ। कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्रालय ने इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में भारत के समावेशी एआई विज़न को नई दिशा देते हुए स्किलिंग को केंद्र में रखा है। भारत मंडपम में स्थापित मंत्रालय का विशेष पवेलियन “एआई फॉर इनक्लूसिव डेवलपमेंट” थीम पर आधारित है, जो एआई के माध्यम से आजीविकाओं को सशक्त बनाने की प्रतिबद्धता दर्शाता है।
राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जयन्त चौधरी ने कहा कि भारत एआई-रेडी स्किल्स के जरिए युवाओं और वर्कफोर्स को भविष्य के लिए तैयार कर रहा है। पवेलियन में “एआई में स्किलिंग, एआई के साथ स्किलिंग और एआई के लिए स्किलिंग” पर आधारित मॉडल प्रस्तुत किया गया है।
यहाँ माइक्रो-लर्निंग मॉड्यूल, एआई-संचालित करियर गाइडेंस, स्किल इंडिया डिजिटल हब से जुड़े पर्सनलाइज्ड रिकमेंडेशन सिस्टम और कंप्यूटर विज़न आधारित मूल्यांकन जैसी तकनीकों का प्रदर्शन किया जा रहा है। डेमो के माध्यम से दिखाया गया है कि किसान, इलेक्ट्रीशियन, कंस्ट्रक्शन वर्कर और बुनकर भी एआई टूल्स से अपनी उत्पादकता बढ़ा सकते हैं।
मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि भारत का एआई परिवर्तन मानव-केंद्रित, समावेशी और रोजगार-उन्मुख होगा, जो विकसित भारत के लक्ष्य को सशक्त आधार प्रदान करेगा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button