भारतीय कम्युनिष्ट पार्टी, नावाडीह अंचल परिषद की बैठक संपन्न

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो ।
बोकारो। भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी नावाडीह अंचल परिषद की एक बैठक विनोद विहारी महतो स्टेडियम, नावाडीह में सम्पन्न हुई जिसकी अध्यक्षता कामरेड बासुदेव महतो ने किया और बैठक का संचालन नुनुचंद महतो, अंचल सचिव ने किया! पार्टी की ओर से ईश्वर ठाकुर की पाँचवी पुण्य तिथि मनाई गई और उनके व्यक्तित्व और कृतित्व की चर्चा की गईं! बोकारो जिला सचिव, भाकपा के गणेश प्रसाद महतो ने उनके फोटो पर माल्यार्पण किया और बारी बारी से साथियों ने पुष्प अर्पण किया! जिला सचिब ने कहा कि 15 मार्च 2026 को पार्टी का 100 वीं बर्ष गांठ समारोह मनाया जायेगा जिसमें बोकारो जिला से लगभग 250 साथी उक्त समारोह मे भाग लेंगे!
नावाडीह अंचल की ओर से शहीद कैलाश महतो का शहीद ज्योति मार्च पार्टी के 100 वीं वर्ष गांठ समारोह, राँची पहुंचेगा!
इसकी पुरी तैयारी की जा रही है! जिला की बैठक दिनांक 08 मार्च को बोकारो में की जाएगी जिसमें जिला स्तरीय बातो की चर्चा की जाएगी! उक्त बैठक को अंचल सचिव नुनुचंद महतो ने भी सम्बोधित किया! मौके पर मुकेश कुमार महतो , धनेश्वर ठाकुर, शंकर ठाकुर, जानकी महतो, अमरु महतो, चेतलाल महतो, प्रीतम महतो, मिथलेश जी, प्रेमचंद महतो, खुशी महतो, रेवत लाल महतो, पोखन महतो, डा0 अब्दुल काशिम, रशीद अंसारी इत्यादि सम्मिलित थे!
” ईश्वर ठाकुर अमर रहे ” के नारे के साथ सभा की समाप्ति की घोषणा की गईं!




