गोड्डा

दो दिवसीय प्रखंड स्तरीय मस्क्यूलोस्केलेटल आयुष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
पथरगामा। पथरगामा प्रखंड में जिला आयुष समिति के तत्वाधान में प्रखंड स्तरीय मस्क्यूलोस्केलेटल आयुष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन  किया गया। शिविर का संचालन डॉ. संजीव कुमार एवं डॉ. दीप्ती कुमारी के नेतृत्व में किया गया।
शिविर का उद्घाटन मुखिया द्वारा फीता काटकर तथा स्वयं के रक्तचाप की जांच कर किया गया। शिविर में डॉक्टरों की टीम द्वारा गठिया, स्नायु रोग, आर्थराइटिस, जीर्ण हड्डी रोग, साथ ही रक्तचाप एवं रक्त शर्करा की मुफ्त जांच की गई तथा आयुष पद्धति से उपचार उपलब्ध कराया गया।
शिविर में आए सभी मरीजों को निःशुल्क दवा वितरण भी किया गया। कुल 106 मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श व उपचार प्रदान किया गया। शिविर में योग प्रशिक्षक चन्द्रगुप्त कुमार भी मौजूद रहे। उन्होंने स्वास्थ्य लाभ हेतु योग एवं दिनचर्या से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी साझा किया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button