कानपुर

पीड़ित परिवार में उच्च अधिकारियों से लगाई न्याय की गुहार 

उन्नाव,थाना सफीपुर क्षेत्र के ग्राम सराय ग्राम निवासी सर्वेश की पत्नी रूपा देवी ने आरोप लगाया है कि उनके यहां काम करने वाले महावीर बीते 16 अक्टूबर 2024 से लापता हैं। पीड़िता का कहना है कि महावीर सब्ज़ी लेने निकले थे,लेकिन उसके बाद से उनका कोई सुराग नहीं मिला। परिजनों ने तत्काल सफीपुर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई, लेकिन पुलिस की लापरवाही के चलते अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी है। परिवार का आरोप है कि कई बार गुहार लगाने के बावजूद पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया,जिससे पूरा परिवार मानसिक,शारीरिक और आर्थिक संकट से गुजर रहा है। रूपा देवी और महावीर की बहू गीता देवी ने आरोप लगाया कि कुछ दबंग लोग लगातार परिवार को धमका रहे हैं और महावीर की गुमशुदगी की जिम्मेदारी थोपकर अनावश्यक रूप से परेशान कर रहे हैं। परिजनों का कहना है कि वे खेती और मेहनत-मजदूरी कर जीवन यापन करते हैं, लेकिन पति की गुमशुदगी और पुलिस की निष्क्रियता ने परिवार को बुरी तरह तोड़ दिया है। छोटे-छोटे बच्चों का भविष्य संकट में है। पीड़िता ने मुख्यमंत्री व उच्चाधिकारियों से गुहार लगाई है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर महावीर को खोजा जाए और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो,ताकि परिवार को न्याय मिल सके और उनकी बेवजह की परेशानियों का अंत हो। रूपा देवी ने यह भी आरोप लगाया कि गांव व आसपास के लोग मिलकर षड्यंत्र के तहत अखबारों में गलत खबरें प्रकाशित कर रही हैं और उनके पति सर्वेश को दोषी ठहराया जा रहा है। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि महावीर की गुमशुदगी की रिपोर्ट एक साल पहले दर्ज की गई थी लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button