जयपुर
वार्ड 63 में औषधीय पौधे भेंट कर किया कांवड़ियों का स्वागत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
जयपुर। रविवार को पीतांबर नगर विकास समिति की ओर से गलता जी से तीसरी पैदल यात्रा का आयोजन कॉलोनी मंदिर तक किया गया। पार्षद पीयूष किराडू द्वारा स्वागत स्वरूप आम, आंवला और जामुन के पौधे भेंट किए गए। इस अवसर पर वार्ड में कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ केबिनेट मिनिस्टर द्वारा पास कराई गई सीवरेज और सरकारी अस्पताल पर भी जनता द्वारा धन्यवाद दिया गया मंदिर मैं पूजा शर्मा ,राजेश कुमावत,राजेश खुवाल ,राजू अग्रवाल, गौरव सैनी, विजय सांखला सैकड़ो शिव भक्त मौजूद रहे।


