खेलछिंदवाड़ा

स्कूल शिक्षा विभाग की संभाग स्तरीय 17 वर्ष बालक क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ आयोजन l

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो l

छिन्दवाड़ा : स्कूल शिक्षा विभाग के वार्षिक खेल कूद कैलेंडर के अनुसार  स्कूल शिक्षा विभाग जबलपुर संभाग के संयुक्त संचालक के मार्गदर्शन में संभाग स्तरीय 17 वर्ष बालक क्रिकेट प्रतियोगिता को आयोजित करने की जिम्मेदारी छिंदवाड़ा को मिली, जिसे जिला शिक्षा अधिकारी जी.एस.बघेल के मार्गदर्शन तथा जिला क्रीड़ा अधिकारी प्रताप इवनाती एवं प्रतियोगिता के नोडल अधिकारी प्राचार्य सुनील नासेरी की उपस्थिति में गत दिवस प्रारंभ किया गया। यह प्रतियोगिता स्थानीय इंदिरा गांधी क्रिकेट मैदान में आयोजित की जा रही है जिसे विद्या भूमि स्कूल के संयोजन में खेला गया।पहले दिन प्रतियोगिता में तीन मैच खेले गए, जिसमें पहला मैच  जिला  छिंदवाड़ा V/S मंडला जिसमें छिंदवाड़ा जिला विजेता रहा। दूसरा मैच जबलपुर V/S सिवनी, जिसमें जबलपुर विजेता रहा एवं तीसरा मैच कटनी V/S बालाघाट जिसमें कटनी विजेता रहा। इसी प्रकार पहला सेमीफाइनल मैच छिंदवाड़ा V/S कटनी, जिसमें विजेता छिंदवाड़ा, दूसरा सेमीफाइनल मैच जबलपुर V/S नरसिंहपुर, जिसमें विजेता नरसिंहपुर एवं फाइनल मैच छिंदवाड़ा V/S नरसिंहपुर, जिसमें छिंदवाड़ा जिला विजेता रहा।प्रतियोगिता के समापन समारोह में फाइनल विजेता टीम को ट्रॉफी व खिलाड़ियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया lजिला शिक्षा अधिकारी बघेल ने उपस्थित होकर मैच का आनंद उठाया तथा मैच के बाद खिलाड़ियों को संबोधित कर अपना आशीष प्रदान किया। साथ ही छिंदवाड़ा में ही इस खेल की आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिये शुभकामनाएं दीं । प्रतियोगिता के दौरान प्रतियोगिता के समापन समारोह में मंच संचालन असलम खान द्वारा किया गया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button