झुंझुनू

खबर का असर विद्युत निगम ने 11 केवी लाइन के नीचे से कटवाई कीकर

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
झुंझुनूं चंवरा। नेशनल प्रेस टाइम्स समाचार पत्र में खबर छपने के बाद हरकत में आए विद्युत निगम के अधिकारियों ने हीरवाना गांव में जगमोहन शर्मा के खेत व नाडी जोहड़ी के पास चंवरा पणजी का बास सड़क पर जगह-जगह 11 केवी लाइन के नीचे खड़ी कीकरो को कटवा दिया है। ग्रामीणों ने बताया कि अभी भी गांव में कई जगह पेड़ 11 केवी विद्युत लाइन को छू रहे हैं। ग्रामीणों ने विद्युत निगम से अभियान चलाकर 11 केवी लाइन के नीचे आने वाले सभी पेड़ों को कटवाने की मांग की है। ताकि आंधी और बारिश में होने वाली बार-बार ट्रिपिंग और हादसे से बचा जा सके।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button