
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
पथरगामा : – पथरगामा स्थित पुरानी काली मंदिर परिसर में शनिवार देर शाम काली पूजा की तैयारी को लेकर एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व कमेटी सदस्य सौरभ टेबड़ीवाल ने की। इस बैठक में सर्वसम्मति से पुरानी पूजा समिति को भंग करते हुए नई कमेटी का गठन किया गया। इस नवगठित समिति में डॉ.मितेश गुप्ता को सर्वसम्मति से निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। वहीं उपाध्यक्ष आशीष कुमार भगत, सचिव राजकुमार भगत ऊर्फ (छक्कू) उपसचिव मोहित गनीवाल, कोषाध्यक्ष रंजीत भगत, उपकोषाध्यक्ष मुन्ना गनीवाल,इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्य के रूप में भास्कर यादव, सौरभ टेबड़ीवाल, मनीष डालमिया,बिष्णु भगत, रोहित कुमार, रवि झा,सोनू, भगत, चन्दन तिवारी,वधु विश्वकर्मा समेत अन्य को शामिल किया गया। नव-निर्वाचित अध्यक्ष डॉ मीतेश गुप्ता ने पदभार संभालने के बाद उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि, “मुझ पर जो भरोसा आप सबने जताया है, उस पर पूरी निष्ठा से खरा उतरने का प्रयास करूंगा। पूजा के दौरान किसी भी श्रद्धालु को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए व्यापक और व्यवस्थित तैयारियां की जाएंगी।” तथा समाज के बुद्धिजीवियों और वरिष्ठ जनों से शांतिपूर्ण और भव्य दुर्गा पूजा आयोजन हेतु सहयोग की कामना की।
मौके पर ऋतिक राजा, दीपक कुमार भगत, प्रिंस भगत, रोशन कुमार भगत, विक्की भगत, सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।



