हापुड़

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में गर्भवती महिला की डिलीवरी के लिए रिश्वत मांगने का गंभीर आरोप

हापुड : उत्तर प्रदेश के हापुड़ जनपद से स्वास्थ्य विभाग से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है । यहाँ के एक सरकारी अस्पताल, यानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में गर्भवती महिला की डिलीवरी के लिए रिश्वत मांगने का गंभीर आरोप सामने आया है।

जानकारी के अनुसार ,  हापुड़ के सरकारी अस्पताल की प्रभारी द्वारा महिला की डिलीवरी कराने के लिए आशा वर्कर से आठ हजार रुपए मांगने का मामला सामने आया है । गर्भवती महिला के सीजर ऑपरेशन के बदले आठ हजार रुपए मांगने का एक ऑडियो भी वायरल हो रहा है। सरकारी अस्पताल की सीएचसी की प्रभारी ने गर्भवती महिला का सीजर ऑपरेशन करने के नाम पर आशा वर्कर से फोन पर बात करते हुए 8 हजार रूपये मांग लिए , जिसका ऑडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है । सीएचसी प्रभारी की ऑडिओ वायरल मामले का सीएमओ सुनील त्यागी ने संज्ञान लेते हुए कार्यवाही की है ।सीएमओ सुनील त्यागी ने कार्यवाही करते हुए सीएचसी प्रभारी को सीएमओ ऑफिस में किया अटैच । आशा वर्कर पर भी कार्यवाही की बात कहीं गई है ।

जनपद के एक सरकारी अस्पताल से जुड़ा यह मामला तब सुर्खियों में आया, जब सीएचसी की प्रभारी पर एक गर्भवती महिला के सीज़र ऑपरेशन के बदले 8,000 रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप लगा । यह राशि कथित तौर पर एक आशा वर्कर से मांगी गई थी, जो गर्भवती महिला की मदद के लिए अस्पताल गई थी। फोन पर हुई बातचीत का एक ऑडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है, जिसने स्वास्थ्य सेवाओं में व्याप्त भ्रष्टाचार को उजागर कर दिया है।

इस वायरल ऑडियो ने हापुड के स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।  सरकारी अस्पतालों में मुफ्त इलाज का दावा करने वाली व्यवस्था में इस तरह की अवैध उगाही कैसे हो रही है ।  सरकारी अस्पतालों में मुफ्त डिलीवरी की सुविधा होने के बावजूद इस तरह की अवैध वसूली गरीब मरीजों के अधिकारों का हनन है। स्वास्थ्य विभाग को निगरानी व्यवस्था को और सख्त करना होगा ताकि ऐसी घटनाएँ दोबारा न हों।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button