ललितपुर
महिला जनसुनवाई छह अगस्त को
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
ललितपुर। महिला उत्पीडऩ की रोकथाम एवं पीडि़त महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाये जाने तथा आवेदक/आवेदिकाओं की सुगमता हेतु 06 अगस्त 2025 को सुबह 11 बजे विकास भवन सभागार में राज्य महिला आयोग की सदस्य अर्चना पटेल द्वारा महिला जनसुनवाई की जाएगी। इसके पश्चात अपराह्न में महरौनी क्षेत्र में जनचौपाल आयोजित कर क्षेत्रीय जनता की समस्याओं को सुनेंगी एवं चौपाल में उपस्थित स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों के माध्यम से उनका निस्तारण करवाएंगी।