भरत पुर

64वे स्थापना दिवस पर किया पौधारोपण का शुभारंभ

51 दर्जन जरुरतमंद विद्यार्थीओ को वितरित होंगे स्कूल बैग

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
भुसावर – भारत विकास परिषद की स्थानीय शाखा की ओर से शुक्रवार को बयाना रोड स्थित फार्म हाउस पर भारत विकास परिषद के स्थापना दिवस के अवसर पर पौधारोपण कार्यक्रम का आयाेजन किया गया।
शाखा सचिव राजेन्द्र गर्ग व कोषाध्यक्ष राजेश गोयल ने जानकारी देते हुए बताया कि शाखा की ओर से भारत विकास परिषद के 64वें स्थापना दिवस के अवसर पर शाखा अध्यक्ष नीरज शर्मा की अध्यक्षता में एवं योग प्रभारी अशोक शर्मा के मार्गदर्शन में पौधारोपण का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर सेवा गतिविधि संयोजक ताराचंद गोयल ने बताया कि भारत विकास परिषद की स्थापना 10 जुलाई 1963 को हुई थी, जिसकी शाखाएं पूरे देश में सेवा व संस्कार प्रकल्प के अंतर्गत राष्ट्रहित व जनहित के कार्य कर रही हैं। पर्यावरण गतिविधि संयोजक डा. विजय पहाडिया व पर्यावरण प्रभारी पवन अग्रवाल ने बताया कि शाखा की ओर से इस सत्र में पर्यावरण प्रकल्प के अंतर्गत 101 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है, जिनमें शीशम, अशोक, नीम, गुडहल, गुलमोहर, कदम, श्यामा, कण्डेर, बेर, आदि के पौधे रोपित किए जायेंगे। इस अवसर पर शाखा की ओर से प्रत्येक व्यक्ति से एक पौधा अवश्य लगाए जाने की अपील की गई। प्रांतीय प्रकल्प प्रभारी देवकीनंदन सोनी व अंशु मित्तल ने बताया कि स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में जुलाई माह में कस्बे के सात विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा एक से आठवीं तक के करीब 51 दर्जन जरुरतमंद विद्यार्थियों के लिए सेठो की हवेली निवासी निरंजनलाल गुप्ता की स्मृति में निःशुल्क स्कूल बैग भी वितरित किए जाएंगे। इस मौंके पर शाखा के विजय अग्रवाल, रोशन सैनी, आरव अग्रवाल, आदि मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button