गोड्डा

आयुष्मान आरोग्य मंदिर गांधीग्राम में उमंग दिवस का आयोजन

किशोर-किशोरियों को स्वास्थ्य व मानसिक बदलावों की दी गई जानकारी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
पथरगामा। शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पथरगामा अंतर्गत आयुष्मान आरोग्य मंदिर गांधीग्राम में 10 से 19 वर्ष के किशोर-किशोरियों के साथ उमंग दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य किशोर-किशोरियों को बढ़ती उम्र के दौरान होने वाले शारीरिक एवं मानसिक बदलावों के प्रति जागरूक करना था।
इस दौरान उपस्थित लाभुकों को बढ़ती उम्र में होने वाले शारीरिक परिवर्तन, भावनात्मक बदलाव, मूड में परिवर्तन, शर्म महसूस होना सहित अन्य विषयों पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। साथ ही इन समस्याओं के समाधान एवं सही मार्गदर्शन के बारे में भी बताया गया, ताकि किशोर-किशोरियां इन परिवर्तनों को समझ सकें और स्वस्थ जीवनशैली अपना सकें।
कार्यक्रम के दौरान जानकारी दी गई कि प्रत्येक माह के प्रथम शुक्रवार को सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में उमंग दिवस का आयोजन किया जाएगा, जिससे किशोर-किशोरियों को नियमित रूप से स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता मिल सके।
मौके पर डीपीएम पंकज कुमार, प्राथमिक स्वास्थ्य पदाधिकारी खुशबू कुमारी, रायवन लोधी (नोडल), एएनएम चंदा कुमारी, रीता कुमारी, संगणक चंद्रशेखर चौधरी सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button