ललितपुर

मण्डी सहायक के कार्यालय में दस्तावेज फाड़े-फेंके, की मारपीट

मां-बेटी व पिता पर एफआईआर दर्ज, जांच-पड़ताल शुरू

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
ललितपुर। कोतवाली महरौनी अंतर्गत मोहल्ला पण्डा कालोनी में रहने वाले सप्निल कुमार त्रिपाठी पुत्र स्व.कैलाश नारायण ने पुलिस को शिकायती पत्र दिया है। बताया कि वह मण्डी समिति महरौनी में मण्डी सहायक के पद पर कार्यरत है। बताया कि बीते बुधवार को सुबह करीब 10.30 बजे वह समिति में अपने पटल पर कार्य कर रहा था। तभी मण्डी कालोनी में रहने वाले गिरजेश कुमार जो कि पूर्व में मण्डी सहायक थे अब सेवानिवृत्त हैं की पत्नी मीना तिवारी ने कार्यालय में अंदर आकर पति गिरजेश कुमार द्वारा किये गये गबन के कागजात दिखाने की बात कही। इस पर उन्होंने गबन के कागजात दिखाने से मना कर दिया। इस पर मीना तिवारी आवेश में आकर टेबिल पर रखे कागजात व अन्य सरकारी कागजात फाड़कर फेंकने लगी और मना करने पर भद्दी-भद्दी गालियां देते हुये पटल पर ही उसके साथ मारपीट करने लगी। यह भी बताया कि तभी मीना तिवारी के साथ उसकी बेटी, पिता भीमशंकर मिश्रा के सहयोग से मारपीट करने लगे। मारपीट के बाद से उसकी सोने की चेन भी गायब है। घटना को कार्यालय में में काम करने वाले कर्मचारी अंकित तिवारी, शरद परिहार, बृजेन्द्र यादव, मण्डी सचिव अनूप कुमार यादव, रामस्वरूप नामदेव आदि ने बचाया। इस प्रकार सरकारी कार्य में बाधा पहुंचायी गयी और जान से मारने की धमकी देकर भाग गयी। पुलिस ने मण्डी सहायक की तहरीर पर उक्त लोगों के खिलाफ बीएनएस की धारा 132, 324 (4), 115 (2), 352, 351 (3) के तहत एफआईआर दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button