गोड्डा

राजस्व विभाग से संबंधित समीक्षात्मक बैठक आहूत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
  गोड्डा : समाहरणालय स्थित सभागार में जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त अंजली यादव की अध्यक्षता में राजस्व विभाग से संबंधित समीक्षात्मक बैठक आहूत की गई। बैठक में उत्पाद, परिवहन, विद्युत, भू-राजस्व, सहकारिता (राजस्व अंकेक्षण) उत्पाद, नीलम पत्र,निबंधन, खनन, मतस्य, नगर परिषद, अवैध जमाबंदी,भूमि सीमांकन, लघु सिंचाई विभाग सहित अन्य विभागों की समीक्षा कर  संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा -निर्देश दिए गए।

उपायुक्त ने सभी अंचलों के अंचलाधिकारियों को राजस्व वसूली के लिए विशेष कैंप लगाने के निर्देश दिए। बैठक में ऑनलाइन दाखिल-खारिज, रेंट कलेक्शन, भू-अर्जन एवं लघु सिंचाई से जुड़े विषयों की गहन समीक्षा की गई। उन्होंने सभी सभी अंचलाधिकारी को निर्देशित किया कि राजस्व कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध और पारदर्शी ढंग से पूर्ण किए जाएं ताकि आमजन को अनावश्यक परेशानी ना हो। उन्होंने सभी अंचलाधिकारी को अंचल कार्यालय में कैंप के माध्यम से स्थानीय समस्याओं समाधान करने के निर्देश दिए।बैठक के दौरान उत्पाद विभाग  के अधिकारियों को निदेश दिए गए कि निर्धारित लक्ष्य की प्राप्ति करते हुए शराब बिक्री वाले दूकानों में निर्धारित मूल्य के अलावा अत्यधिक रेट नहीं लिए जाए साथ ही साथ टेंडर प्रक्रिया निष्पक्षता पूर्वक पूर्ण किए जाए। बिजली विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए की राजस्व वसूली पर विशेष देते हुए जिले में  स्मार्ट मीटर कनेक्शन कराए जाएं। बैठक के दौरान संबंधित विभागों के लक्ष्य के अनुरूप राजस्व वसूली की जानकारी ली गई। जिन विभागों के राजस्व वसूली से संबंधित रिपोर्ट में कमी पाई गई, उन विभागों के संबंधित अधिकारियों को वार्षिक लक्ष्य के अनुरूप टारगेट हसिल करने के निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान सभी अंचलों के अंचलाधिकारी को निर्देश दिए गए कि विशेष अभियान चलाकर सभी लंबित आवेदनों का निष्पादन जल्द से जल्द किए जाएं। उन्होंने उपस्थित सभी कर्मियों को पूरी पारदर्शिता के साथ कार्य करने हेतु आवश्यक दिशा -निर्देश दिए।
निबंधन एवं राजस्व वसूली के संबंध में विस्तार पूर्वक दिशा -निर्देश देते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वसूली में किसी भी प्रकार की लापरवाही ना बरती जाए।
उपायुक्त के द्वारा संबंधित अधिकारी को सख्त निर्देश दिए गए कि अवैध खनन मामले को लेकर संबंधित प्रखंडों  के अंचलाधिकारी के द्वारा सख्त कार्यवाही की जाए साथ ही साथ दोषियों के विरुद्ध एफ आई आर दर्ज की जाए। पिछले 1 महीने में कितने केस डिस्पोजल किए गए हैं उनकी सूची उपलब्ध कराते हुए सभी केस को सॉल्व करने के निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान निर्देश दिए गए की पंचायत सचिवालय में प्रत्येक दिन कोई ना कोई पदाधिकारी उपस्थित हो एवं बायोमैट्रिक अटेंडेंस प्रत्येक दिन सुनिश्चित किए जाएं।
बैठक में संबंधित अधिकारियों को झार सेवा के तहत जाति, आवासीय, आय एवं अन्य प्रमाण पत्र ससमय निर्गत करने के निर्देश दिए गए। मौके पर अपर समाहर्ता प्रेमलता मुर्मू, अनुमंडल पदाधिकारी बैद्यनाथ उरांव, अनुमंडल पदाधिकारी महागामा  आलोक वरण केसरी, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी रितेश जयसवाल, जिला खनन पदाधिकारी, सन्नी कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी कंचन कुमारी भुदोलिया, जिला कृषि पदाधिकारी अभिजीत शर्मा, नगर प्रशासक सह जिला जन संम्पर्क पदाधिकारी अरविंद कुमार अग्रवाल सहित संबंधित अंचलों के अंचलाधिकारी, विभिन्न विभागों के कार्यपालक अभियंता सहित अन्य पदाधिकारीगण मौजूद थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button