मेरठ

एमआईईटी के आईटी विभाग में भारतीय तकनीकी शिक्षा सोसायटी स्टूडेंट चैप्टर का शुभारंभ

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मेरठ। एमआईईटी कॉलेज के आईटी विभाग में 20 फरवरी 2026 को भारतीय तकनीकी शिक्षा समिति के स्टूडेंट चैप्टर का उद्घाटन हुआ। सोसाइटी विभाग में क्विज, टेक्निकल इवेंट्स, हैकाथॉन और अन्य शैक्षिक गतिविधियाँ आयोजित करेगी।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रो. डॉ. नीलेंद्र बादल उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि यह सोसाइटी छात्रों के लिए एक मजबूत मंच है, जहाँ वे अपने तकनीकी ज्ञान और नेतृत्व क्षमता का विकास कर सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को इस सोसाइटी से जुड़कर नई ऊँचाइयाँ हासिल करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में एमआईईटी के कैंपस डायरेक्टर प्रो. संजय कुमार सिंह तथा प्रो. संजीव सिंह डीन अकादमिक भी उपस्थित रहे।
आईटी विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो.  स्वाति शर्मा, कोऑर्डिनेटर राहुल शिवहरे,डॉ. मुकेश रावत,मिस प्रेक्षा प्रताप मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button