बरेली

दो दिवसीय सांस्कृतिक फेस्ट (स्पंदन-2026) का समापन                        

अंत में हुआ पुरस्कार वितरण   

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो                    
बरेली : श्रीराम मूर्ति स्मारक कलेज आफ इंजीनियरिंग, टेक्नोलाजी एंड रिसर्च, बरेली मे 27-28 मार्च, 2026 को ’’उत्सर्ग- वेयर हार्ट परफार्मस एण्ड सोल आफर्स’’ थीम पर आधारित दो दिवसीय सांस्कृतिक फेस्ट (स्पंदन-2026) का सफलतापूर्वक आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम का संयुक्त आयोजन एसआरएमएस सीईटीआर एवं एसआरएमएस कलेज आफ नर्सिंग द्वारा किया गया था।
इस उत्सव की शुरुआत एक भव्य उद्घाटन समारोह के साथ हुई, जिसमें एसआरएमएस ट्रस्ट के सचिव  आदित्य मूर्ति, ट्रस्ट सलाहकार इंजीनियर सुभाष मेहरा, एसआरएमएस ट्रस्ट की देविशा मूर्ति, सभी ट्रस्ट के महाविद्यालयों के प्राचार्य, निदेशक, डीन एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने अपनी उपस्थिति से इस अवसर की शोभा बढ़ाई। इसके बाद पारंपरिक दीप प्रज्वलन समारोह और माँ सरस्वती को पुष्पांजलि अर्पित की गई। ‘केयरिंग हैंड‘ की अध्यक्षा हरमनदीप कौर ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और उन्हें इस सांस्कृतिक उत्सव के बारे में संक्षिप्त जानकारी दी। उद्घाटन समारोह के दौरान ट्रस्ट के सभी कलेजों के  डीएसडब्लू, चीफ प्राक्टर, संकाय सदस्य, कर्मचारी और छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
ट्रस्ट के सचिव आदित्य मूर्ति जी ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के महत्व और उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए, औपचारिक रूप से ‘स्पंदन 2026‘ की थीम ’’उत्सर्ग- वेयर हार्ट परफार्मस एण्ड सोल आफर्स’’  की घोषणा की। उन्होंने इस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए छात्रों को अपनी शुभकामनाएं दीं।
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों को सांस्कृतिक गतिविधियों से अवगत कराना और उनके सांस्कृतिक विकास को सुनिश्चित करना था। उद्घाटन समारोह में ‘द डीआईवाई डिस्ट्रिक‘ और ‘आर्ट गैलरी‘ जैसे विशेष आकर्षण शामिल थे, जिनकी एसआरएमएस ट्रस्ट के चेयरमैन देव मूर्ति जी ने भी सराहना की।
दो दिवसीय समारोह के अन्त में पुरस्कार वितरण समारोह में ट्रस्ट सेक्रेटरी आदित्य मूर्ति जी, ट्रस्ट सलाहकार सुभाष मेहरा, प्राचार्य सीईटी डा. प्रभाकर गुप्ता, प्राचार्या नर्सिग डा. मुथ्थु महेश्वरी, प्राचार्या आईपीएस डा. जसप्रीत कौर, डीन सीईटीआर डा. शैलेश सक्सेना आदि ने विजयी प्रतियोगियों को ट्राफी एवं पुरस्कार वितरण किया।  कार्यक्रम के सफल संचालन में डीन सीईटीआर डा. शैलेश सक्सेना, छात्र कल्याण संकाय अध्यक्ष सहित सभी फैकल्टी, स्टाफ का सहयोग रहा। ‘स्पंदन 2026‘ ने छात्रों के बीच सांस्तिक चेतना और विकास को बढ़ावा देने के अपने उद्देश्य को सफलतापूर्वक प्राप्त किया, और साथ ही उन्हें अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए एक मंच भी प्रदान किया। इस आयोजन ने वर्तमान छात्रों और पूर्व छात्रों के बीच के बंधन को और अधिक सुढ़ किया तथा उनके बीच स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और सांस्कृतिक सराहना की भावना को भी बढ़ावा दिया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button