Uncategorized

किसान नेताओं को घरों में नजरबंद

प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री से मुलाकात से पहले पुलिस की कार्रवाई

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
लोनी गाजियाबाद : गाजियाबाद उत्तर प्रदेश के किसानों की मांगों को लेकर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री से मुलाकात करने जा रहे भारतीय किसान यूनियन (अनाज) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. सचिन शर्मा को पुलिस प्रशासन ने उनके आवास पर ही नजरबंद कर दिया। इस कार्रवाई को लेकर किसान संगठनों में नाराजगी देखी जा रही है।
जानकारी के अनुसार, विभिन्न किसान संगठनों ने किसानों की समस्याओं और मांगों को लेकर प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपने की घोषणा की थी। इसी क्रम में प्रशासन ने एहतियातन कई किसान नेताओं को उनके घरों में ही नजरबंद कर दिया, जिसमें पं. सचिन शर्मा भी शामिल हैं।
पं. सचिन शर्मा ने अपने हाउस अरेस्ट की वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करते हुए प्रशासन की इस कार्रवाई की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि यह किसानों की आवाज को दबाने का प्रयास है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
उन्होंने आगे कहा कि किसान हितों के मुद्दों पर सरकार के साथ मजबूती से बातचीत की जाएगी और भारतीय किसान यूनियन (अनाज) आगे भी किसानों की आवाज बुलंद करता रहेगा।
इस घटना के बाद किसान संगठनों में आक्रोश है और आने वाले समय में आंदोलन तेज होने के संकेत मिल रहे हैं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button