असम

असम के तिनसुकिया निर्वाचन जिले में 2026 विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर समीक्षा बैठक।

 नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

असम के तिनसुकिया निर्वाचन जिले में 2026 विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करने के लिए जिला प्रशासन और जिला निर्वाचन शाखा ने व्यापक तैयारी तेज कर दी है। पुलिस और सिविल सेक्टर प्रतिनिधियों की संयुक्त बैठक सोमवार को तिनसुकिया महाविद्यालय के सभागार में आयोजित हुई। प्रमुख अधिकारियों की मौजूदगी में चर्चा
जिला आयुक्त सुमित सत्तावान की अध्यक्षता में हुई इस समीक्षा बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मायंक कुमार, शदिया के एसपी जगदीश दास, अतिरिक्त जिला आयुक्त संघमित्रा बरुआ, पंकज कुमार नागवंशी, डॉ. मंदिरा बरुआ और जिला निर्वाचन अधिकारी मयूराक्षी दत्ता उपस्थित रहे। जिला आयुक्त ने पुलिस व सिविल सेक्टर प्रतिनिधियों को कर्तव्यनिष्ठा से निर्वाह करने का आह्वान किया। उन्होंने मतदान केंद्रों का भ्रमण कर मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि मतदानकर्मी किसी असुविधा का शिकार न हों। निर्वाचन अधिकारी मयूराक्षी दत्ता ने आगामी असम विधानसभा चुनाव-2026 को निर्वाचन आयोग के नीति-निर्देशों के अनुरूप सुचारू रूप से आयोजित करने हेतु विभिन्न कार्यों पर विस्तृत पावरपॉइंट प्रस्तुति दी। बैठक में सभी सम-जिलाधिकारी, जिला प्रशासन व पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, निर्वाचन से जुड़े विभिन्न विभागों के कर्मचारी और अन्य पुलिसकर्मी शामिल हुए। तिनसुकिया निर्वाचन जिले में कुल 1280 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। 10 फरवरी 2026 को जारी अंतिम मतदाता सूची के अनुसार कुल मतदाता संख्या 10,03,490 है। इसमें महिलाएं 5,15,714, पुरुष 4,87,742 और तृतीय लिंग के 34 मतदाता शामिल हैं। 81 नंबर शदिया विधानसभा क्षेत्र में कुल 2,01,512 मतदाता (पुरुष 1,01,122, महिला 1,00,386, तृतीय लिंग 4), 82 नंबर डोमडोमा में 1,47,990 (पुरुष 69,867, महिला 78,119, तृतीय लिंग 4), 83 नंबर मार्घेरिटा में 1,76,109 (पुरुष 86,401, महिला 89,708), 84 नंबर डिगबोई में 1,47,098 (पुरुष 70,873, महिला 76,223, तृतीय लिंग 2), 85 नंबर माकूम में 1,58,430 (पुरुष 75,457, महिला 82,967, तृतीय लिंग 6) और 86 नंबर तिनसुकिया में 1,72,351 (पुरुष 84,022, महिला 88,311, तृतीय लिंग 18) हैं। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक आदर्श मतदान केंद्र भी स्थापित किया गया है।सबसे कम मतदाता मार्घेरिटा के 222 नंबर हांजू गांव कम्युनिटी सेंटर (40 मतदाता) में हैं, जबकि सबसे अधिक माकूम के 184 नंबर राजगढ़ अली टी.ई. स्टाफ क्लब (1271 मतदाता) में। 205 मतदान केंद्र क्रिटिकल चिह्नित हैं। प्रत्येक क्षेत्र में जोन और सेक्टर विभाजित हैं। कुल 1280 प्रिसाइडिंग अधिकारी, 3840 प्रथम, द्वितीय व तृतीय पोलिंग अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। 343 केंद्र पूर्णतः महिला कर्मियों द्वारा संचालित होंगे। जिला आयुक्त कार्यालय में 24×7 नियंत्रण कक्ष स्थापित है। जानकारी या शिकायत के लिए 1950 नंबर पर संपर्क करने के लिए जिला प्रशासन ने आह्वान किया है । इसके अलावा जिला प्रशासन के और से SVEEP कोष द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button