रामपुर शाहबाद
सैफनी क्षेत्र के जंगल में पेड़ पर लटका मिला अज्ञात युवती का शव

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
रामपुर सैफनी। थाना क्षेत्र के जंगल में पेड़ से लटका मिला युवती का अज्ञात शव थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव के शिनाख्त करवाई गई शिनाख्त न होने पर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव की स्थिति से लगभग 6 से 7 दिन पुराना बताया जा रहा रहा है, मामला थाना क्षेत्र के अंतर्गत रामगंगा नदी के पास जटपुरा गांव के जंगल का है, जहां गन्ने के खेत में पॉपुलर के पेड़ पर एक युवती उम्र लगभग 25 वर्षीय का अज्ञात शव कपड़े की कतरन से लटका हुआ सड़ी गली अवस्था में मिला जिसकी सूचना खेत पर काम करने गए किसान ने ग्राम प्रधान जटपुरा को दी उसके बाद इसकी सूचना पाकर थानाध्यक्ष हम्बीर सिंह जादौन पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। थानाध्यक्ष ने मामले की सूचना अपने उच्च अधिकारियों को दी। लाश मिलने की सूचना लोगों में फैली तो क्षेत्र में सनसनी फैल गई मौके पर काफी लोगों की भीड़ जमा होना शुरू हो गयी सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी शाहबाद हर्षिता सिंह एवं अपर पुलिस अधीक्षक अतुल कुमार श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे और फील्ड यूनिट टीम को बुलाकर घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित किए और शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा दिया गया शव की स्थिति देखते हुए शव लगभग 6 से 7 दिन पुराना होने का अनुमान लगाया जा रहा है, खबर लिखे जाने तक शव को देखकर हत्या है या आत्महत्या इसकी पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई है



