झुंझुनू

पूर्व उपप्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल की पुण्यतिथि मनाई

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
झुंझुनूं।  राष्ट्रीय जाट महासंघ महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने जिला संरक्षक सुभिता पूनियां की अध्यक्षता में झुंझुनूं स्थित इंदिरा कोलोनी में पूर्व उपप्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल की पुण्यतिथि मनाई। महिला मोर्चा की जिला सलाहकार सुमन कटेवा ने देवीलाल की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनको किसानों का मसीहा बताया। ब्लॉक अध्यक्ष शारदा देवी एवं ब्लॉक प्रभारी अनिला राहड़ ने बताया कि चौधरी देवीलाल देशहित में काम करने वाले महापुरुष थे जिनसे हम सभी को उनके पदचिन्हों पर चलना चाहिए। इस मौके पर ब्लॉक उपाध्यक्ष संतरा खीचड़, सुनिता मांजू, किरण देवी व नीतू चौधरी ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल के चित्र पर फूल चढ़ाकर के उनको भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनको आदर्श मानने का संकल्प लिया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button