भरत पुर

भाजपा के स्थापना दिवस पर पूर्व सांसद ने फहराया पार्टी का झंडा 

भाजपा अन्त्योदय से राष्ट्रोदय के संकल्प की सिद्धि की पार्टी है, रामस्वरुप कोली

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।

भरतपुर। भरतपुर जिले के एतिहासिक शहरों में शामिल भुसावर शहर सहित उपखण्ड क्षेत्र के ग्रामीण मण्डल में आज भारतीय जनता पार्टी पार्टी के 47 वें स्थापना दिवस मनाया गया जहां भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालयों पर पहुंच कर भवनों की छतों पर पार्टी का झंडा फहराया। इस अवसर पर बयाना भरतपुर के पूर्व सांसद एवं धौलपुर जिले के संगठन प्रभारी रामस्वरूप कोली ने अपने आवास पर भाजपा पार्टी का झंडा फहराते हुए उन्होंने झंण्डें के सम्मुख पार्टी पदाधिकारियों के साथ सेल्फी लेकर सभी को भाजपा के 47 वें स्थापना दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल भाजपा पार्टी है। बीजेपी मात्र एक राजनीतिक संरचना नहीं, बल्कि श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी और भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी के उदात्त लोकतांत्रिक आदर्शों एवं सात्विक सनातनी जीवन मूल्यों से अभिसिंचित एक जीवंत विचार परम्परा है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button