खैरथल

बाल विवाह रोकथाम को लेकर प्रशासन सख्त

अक्षय तृतीया पर विशेष निगरानी के निर्देश

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
खैरथल-तिजारा। जिले में बाल विवाह जैसी कुप्रथा पर प्रभावी रोकथाम सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला कलेक्टर अतुल प्रकाश ने समस्त बाल विवाह प्रतिषेध अधिकारियों एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि अक्षय तृतीया (आखातीज) एवं पीपल पूर्णिमा जैसे पर्वों पर विशेष सतर्कता बरती जाए। उन्होंने कहा कि इन अवसरों सहित अन्य सायों पर विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों में बाल विवाह की संभावनाएं अधिक रहती हैं, इसलिए हर स्तर पर निगरानी सुनिश्चित की जाए।
जिला कलेक्टर ने निर्देश दिए कि ग्राम एवं तहसील स्तर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम के प्रावधानों का व्यापक प्रचार-प्रसार करें, ताकि आमजन में जागरूकता बढ़े और बाल विवाह जैसी कुप्रथा को रोका जा सके। साथ ही, ऐसे मामलों में तत्काल प्रभाव से आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।
उन्होंने निर्देश दिए की अक्षय तृतीया एवं पीपल पूर्णिमा जैसे विशेष अवसरों पर उपखण्ड स्तर पर 24 घंटे संचालित होने वाले नियंत्रण कक्ष स्थापित किए जाए। इन नियंत्रण कक्षों के दूरभाष नंबरों को सार्वजनिक स्थानों पर प्रदर्शित किया जाएगा, जिससे आमजन किसी भी संभावित बाल विवाह की सूचना तुरंत प्रशासन को दे सके। उन्होंने बताया कि जिला स्तर पर भी कंट्रोल रूप स्थापित किया गया है जिसके नंबर 01460298205 है। उन्होंने आमजन से अपील की गई है कि बाल विवाह जैसी कुप्रथा के उन्मूलन में सक्रिय सहयोग प्रदान करें।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button