ललितपुर

28 मई को होगी जिला सैनिक बंधु बैठक

भूतपूर्व सैनिकों की समस्याओं का होगा निस्तारण

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। जनपद के भूतपूर्व सैनिकों, दिवंगत सैनिकों की वीरांगनाओं (विधवाओं) एवं उनके आश्रितों की समस्याओं के समाधान के लिए 28 मई 2026 को जिला सैनिक बंधु बैठक आयोजित की जाएगी। यह बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में अपराह्न 12.30 बजे से शुरू होगी। कर्नल आशीष अहलूवालिया ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में भूतपूर्व सैनिकों और उनके परिवारों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं एवं लंबित मामलों पर सुनवाई कर उनका निस्तारण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जो भी भूतपूर्व सैनिक, वीरांगना अथवा आश्रित अपनी समस्याओं का समाधान चाहते हैं, वे अपनी समस्या से संबंधित प्रार्थना पत्र दो प्रतियों में तैयार कर आवश्यक दस्तावेजों एवं पहचान पत्र की छायाप्रति संलग्न करते हुए 22 मई 2026 तक जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय, ललितपुर में स्वयं उपस्थित होकर जमा करें। उन्होंने कहा कि समय सीमा के भीतर प्राप्त प्रार्थना पत्रों को अग्रिम कार्रवाई के लिए संबंधित विभागों एवं जिला स्तरीय अधिकारियों को भेजा जाएगा, ताकि बैठक में समस्याओं का प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जा सके।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button