मथुरा
स्कूल में टीचर ने क्लास में लड़की को मारे इतनी जोर के थप्पड़; बेहोश हुई छात्रा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मथुरा। सुरीर के गांव राजागढ़ी स्थित स्कूल में शिक्षक के थप्पड़ से छात्रा से अचेत हो गई। छात्रा के स्वजन ने शिक्षक के खिलाफ पुलिस और प्रधानाचार्य से शिकायत की। गांव नयावांस की किशोरी गांव राजागढ़ी स्थित स्कूल में नौवीं की छात्रा है। छात्रा चौथे घंटा में अपनी कक्षा में पढ़ रही थी। इंटरवेल होने पर छात्रा बाहर की ओर देखने लगी। कक्षा में पढ़ा रहे शिक्षक इसी बात से नाराज हो गए और उन्होंने पहले तो छात्रा के ऊपर किताब फेंक कर मारी, इसके बाद छात्रा के सिर में थप्पड़ मारे। जिससे छात्रा की दांती भिंच गई और वह अचेत हो गई। छात्रा इंटरवेल में बाहर देख रही थी जिससे शिक्षक नाराज़ हो गया। परिवार ने पुलिस और प्रधानाचार्य से शिकायत की है। यह भी पता चला कि शिक्षक ने एक और छात्रा को थप्पड़ मारा था। शिक्षक के माफ़ी मांगने पर मामला शांत हुआ।



